October 16, 2024

चरही : चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल चितपूर्णी स्पंज आयरन प्लांट में बुधवार को घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में डीआरआई के साइट के समक्ष ब्लास्ट होने पर यह घटना घटित हुई। जानकारों की माने तो यह घटना बुधवार को दोपहर के लगभग 3:00 बजे की है। जब फैक्ट्री के दो मजदूर उक्त स्थल पर मौजूद थे और वहां पर अचानक से ब्लास्ट हो गया इसके बाद दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने वाले मजदूर में सोमर साव पिता स्व लाली साव उम्र लगभग 52वर्ष 15 माइल,मुगल महतो पिता जेठू महतो उम्र लगभग 50वर्ष कारूखाप के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों मजदूरों को रांची अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। जानकारों की माने तो उनकी स्थिति गंभीर है।स्टील आयरन प्लांट में आए दिन कई बड़े हादसे होते हैं जिसके पीछे एक सबसे बड़ी वजह यहां सुरक्षा का इंतजाम नहीं होना है। चितपूर्णी स्पंज आयरन प्लांट 2021से2024 में हुई है तीन बड़ी घटनाएं।रोजगार देने वाला प्लांट हादसों का प्लांट बन चुका है पिछले कुछ घटनाओं की बात करें तो 2021से2024 में  तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं जिसमें लोगों ने अपनी जान गवाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *