October 16, 2024

रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज द्वारा बालिका मध्य विद्यालय पहाड़ी टोला उर्दू एवं बालिका मध्य विद्यालय पहाड़ी टोला हिंदी का औचक निरीक्षण किया गया।
बालिका मध्य विद्यालय पहाड़ी टोला उर्दू में कुल- 69 नामांकन है, जिसमें छात्राओं की उपस्थिति मात्र 21 थी। विद्यालय में चार शिक्षिकाएं कार्यरत है। विद्यालय में छात्र बिल्कुल ही बेसिक सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे थे। जिले भर में चलाए जा रहे हो पब्लिक स्पीकिंग कार्यक्रम का भी यहां पर अनुपालन सही तरीके से नही पाया गया। विद्यालय में छात्राओं के लिए बने टॉयलेट इस स्थिति में पाए गए जैसे कई वर्षों से इस्तेमाल में नहीं हुए हो, गंदगी और झाड़ियां का अंबार लगा हुआ पाया गया। मध्यान भोजन तैयार किए जाने वाले कक्ष की स्थिति बहुत गंदी पाई गई।
जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज द्वारा बालिका मध्य विद्यालय पहाड़ी टोला उर्दू के
प्रभारी प्रधानाध्यापक को सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण जारी किया गया। वहीं दूसरी तरफ एक ही प्रांगण में स्थित बालिका मध्य विद्यालय पहाड़ी टोला हिंदी की स्थिति कुछ बेहतर पाई गई। 229 छात्राओं के नामांकन में मात्र 198 उपस्थित पाए गए। विद्यालय में शिक्षिकाओं की कुल संख्या- 08 है। जहां मध्यान भोजन मेनू के अनुसार तैयार किया जा रहा था और वहां पर पर्याप्त साफ-सफाई थी। हालांकि पढ़ाई की स्थिति बहुत बेहतर नहीं पाई गई। यहां भी छात्राएं सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। छात्राओं के लिए बने टॉयलेटों की स्थिति बहुत गंदी पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *