September 27, 2024

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह

मेदिनीनगर(पलामू): चैनपुर राज परिवार के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री रह चुके विवेक भवानी सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिलाई। इस माैके पर विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे।कांग्रेस में शामिल होने के बाद विवेक भवानी सिंह ने कहा कि मैं 20 साल भाजपा में रहा, लेकिन यहां जिस तरह से मेरा अभिवादन किया गया, उससे मैं भावविभोर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *