September 27, 2024

हेरहंजःबुधवार को हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सांसद रवि किशन ने रोड शो किया एवं श्री राम जानकी मंदिर का फोटो प्रतीक चिन्ह भेंट किया।यह रोड शो प्रखंड मुख्यालय के भंडार चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए बालूमाथ प्रस्थान किए इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के हजारों भाजपा का कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।जबकि रवि किशन के रोड शो से उत्साहित क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पुष्प वर्षा किया और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।इस दौरान सांसद रवि किशन प्रखंड के भाजपा मंडल कार्यालय में भी पहुंचे जहां पर उपस्थित लोगों ने पुष्प गुछ देते हुए उन्हें अंग वस्त्र दिया।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव ने मुख्य भूमिका निभाई मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद जिला कार्यसमिति सदस्य रंजीत जायसवाल मनीष जायसवाल महामंत्री श्यामलाल गोस्वामी मंडल उपाध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर मनोज यादव देवनंदन प्रसाद रंजन प्रसाद अनिल उरांव मनोहर सिंह हिमांशू रंजन जितेंद्र यादव संजय यादव अखलेश यादव समेत सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता और मंडल कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *