September 27, 2024

मईयाॅं सम्मान योजना महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना हैः कल्पना

लातेहारः मईयाॅं सम्मान यात्रा का आज तीसरे दिन लातेहार मानिका और चंदवा कार्यक्रम किया गया मुख्य अतिथि के रूप कल्पना सोरेन , मंत्री दीपिका पाण्डेय , मंत्री बेबी देवी और मंत्री वैद्यनाथ राम ने शिरकत किया। इस दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से लाभुकों को लाभान्वित कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। आगे मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करने का मौक़ा उन्हें मंईयाँ सम्मान यात्रा के दौरान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काफ़ी कम समय के लिए मिले दायित्वों का निर्वहन झारखंड के लोगों की सेवा कर कर रहीं हैं।कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण की माफ़ी कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे एक वर्ष में बारह हजार रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष बाहर हजार रुपए (प्रत्येक माह एक हजार रुपये) की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं। आगे मंत्री बैद्यनाथ राम ने लातेहार जिले में विकास कार्य तेजी से कराई जा रहे हैं जिसको लेकर मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि राज्य का समुचित विकास हो सके। आज मईयां समान योजना महिलाओं के लिए कार्य कर रही है इसका लाभ महिलाओं को भरपूर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *