September 27, 2024

रांची। झामुमो की प्रमंडल स्तरीय बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन मे सम्पन्न हुई। जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से राँची, गुमला, लोहरदगा और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ जिला से झामुमो के केन्द्रीय समिती के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिती के पदाधिकारी, नगर / महानगर समिती के पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के जिला समिती के पदाधिकारी और प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। बैठक मे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए सुझाव लिए गए एवं संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने मे कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक मे स्व विनोद बिहारी महतो के जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। उक्त बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माजी, केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, नन्द किशोर मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता प्रो.अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, विधायक भूषण तिर्की, श्री जीग्गा सुशरण होरो, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमल नयन सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *