September 27, 2024

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार काे हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने राज्य सरकार के अधीन कार्यरत पेंशनधारी और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। इन कर्मियों के महंगाई भत्ता को बढ़ाने की कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। पुनरीक्षित पेंशन और पारिवारिक पेंशन भोगी के डीए 234 से बढ़ाकर 239 किया गया। राज कर्मियों का डीए 427 से बढ़कर 443 प्रतिशत किया। सभी सरकारी कर्मियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से ही प्रभावी होगा। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यह जानकारी दी। कैबिनेट के अन्य फैसले : सरकार ने संविदाकर्मियों की संविदा राशि बढ़ाने की घोषणा की कर दी है। राज्य के किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए ₹100 प्रति क्विंटल अधिक बोनस राशि देने का निर्णय लिया गया। 29604 जलसहिया को डीबीटी के माध्यम से ₹12000 लागत की स्मार्टफोन देने की स्वीकृति दी गई। इसमें 34 करोड़ 40 लख रुपये खर्च आएगा। राज्य के कर्मकारों की अब सरकारी योजना के लाभ के लिए स्व घोषणा प्रमाणित प्रमाण पत्र से ही लाभ मिल जाएगा।बिरसा चौक रांची से धुर्वा गोल चक्कर और धुर्वा गोल चक्कर से प्रोजेक्ट भवन तक सड़क निर्माण के लिए 47.33 करोड़ की रिवाइज प्राक्कलन की स्वीकृति दी गई।पथ प्रमंडल चाईबासा अंतर्गत हाट गम्हरिया बेनी सागर रोड 44 किलोमीटर की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए 31.69 करोड़ योजना की स्वीकृति दी गई।मयुराक्षी नदी पर पूल निर्माण के लिए करीब 241 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।झारखंड पशुपालन सेवा नियमावली में संशोधन की स्वीकृति।झारखंड जन्म एवं मृत्यु निबंधन में संशोधन की स्वीकृति।भवन एवं कर्मकार निबंधन नियमावली 2006 में संशोधन की स्वीकृति।शहरी स्थानीय निकाय में संविदा के आधार पर 107 इंजीनियरों की बहाली होगी।केंद्र के रिकंस्ट्रक्शन ऑफ मोहम्मदगंज टू हैदरनगर के 17.37 केएम सड़क के लिए 92 करोड़ की स्वीकृति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *