September 27, 2024

बरवाडीह । बरवाडीह मेदिनीनगर और कुटमु महुआडांड़ मुख्य मार्ग कुल्ही नाला, अखरा दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों की मदद और एम्बुलेंस के माध्यम से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर क्षितिज और ड्रेसर बबलू सिन्हा की देखरेख में प्राथमिक उपचार कर मेदिनीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेदिनीनगर जाने के क्रम में महुआडांड़ निवासी रविन्द्र कुमार सिंह पिता नान्हु सिंह की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि घायल युवक भरदुल भुइंया पिता रामगति भुइंया, लालमुनि भुइंया पिता सुकन राम जो प्रखंड के छेचानी गांव के रहने वाले हैं जो बरवाडीह बाजार से अपने घर मोटरसाइकिल से छेचानी वापस जा रहे थे। वहीं जाने के क्रम में कुल्ही नाला के करीब बाइक का असंतुलित हो जाने से घटना घटी ये दोनों शराब के नशे में थे ।वहीं दूसरी घटना कुटमु महुआडांड़ मार्ग अखरा के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने जोरदार टक्कर में महुआडाड़ निवासी रविन्द्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल थे।वहीं थाना चैनपुर ग्राम पिढ़े निवासी धनेश्वर भुइंया पिता छठु भुइंया गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय पत्रकार मयंक विश्वकर्मा, रवि गुप्ता व एम्बुलेंस ड्राइवर दीपक कुमार सिंह की मदद प्राथमिक उपचार करा मेदिनीनगर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *