September 27, 2024

रांची। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। प्रदेश कर्यालय में अनौपचारिक भेंट मुलाकात के बाद वे सीधे ओरमांझी के जिराबर गांव पहुंचे। साथ ने प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह सहित रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।मीडिया से बात करते हुए श्री विश्व शरमा ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन सरकार है।अबतक किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे।
कहा कि भाजपा राज्य के 16 नवजवानों के मौत से दुखी है।पार्टी इस दुखद क्षण में परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अबतक न कोई मुवाबज राशि की घोषणा की गई नौकरी की। कहा कि क्या राज्य सरकार के पास सहायता के लिए फंड का अभाव है जो मंत्रियों के ऊपर उसे फेंक रही है। मंत्री कब और कैसे, किस मद से देंगे कुछ स्पष्ट नहीं।
विश्व शरमा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू के कुचू स्थित आवास भी गए।जहां साहू ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता एवम ग्रामीण भी उपस्थित थे। नामकुम में स्व विकास लिंडा के परिजनों से भी मिलने पहुंचे हिमंत विश्व शरमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *