September 27, 2024

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर आएंगे। वे झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। वे संताल परगाना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को जमशेदपुर से हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।प्रधानमंत्री देवघर से बनारस और गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही एक अन्य ट्रेन, जो कि बिहार के भागलपुर से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाएगी। यह ट्रेन हंसडीहा और दुमका होते हुए हावड़ा प्रस्थान करेगी। बैद्यनाथ धाम से काशी विश्वानाथ ज्योतिर्लिंग के बीच सीधी ट्रेन शुरू हो जाने से श्रद्धालुओं में खुशी है। अब लोग कम समय में बनारस जा सकेंगे। यह ट्रेन देवघर स्टेशन से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी और गया के रास्ते बनारस रात 10:20 बजे पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे देवघर पहुंचेगी। गोड्डा के लोगों को पहली वंदे भारत का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे पहले गोड्डा से रांची जाने के लिए दो ट्रेनें थीं। जानकारी के मुताबिक गोड्डा स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे वंदे भारत रांची के लिए खुलेगी। रांची से यह ट्रेन सुबह पांच बजे खुलेगी और दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।भागलपुर से खुलकर कोलकाता को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दुमका होकर गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *