September 27, 2024

गिद्धौर : प्रखंड के अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव में स्थित दुर्गा मंडप के पास रविवार को भारतीय जनता पार्टी बुथ शक्ति केंद्र का बैठक किया गया। यह बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार के आदेश अनुसार किया गया है।इस बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख प्रीतम यादव ने किया। जहां कई चर्चाएं किया गया।उप प्रमुख ने बताया कि विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक है। और बुथ को किसी भी सुरत में मजबूत करना है। जिसे लेकर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से अपना-अपना मंनतव्य दिया।और बुथो को मजबूत करने का निर्णय लिया। इस मौके पर पूर्व मुखिया जोगिंदर सिंह प्रसादी पासवान बृजेश सिंहा देव कुमार दांगी विनोद साहू दामोदर दांगी ब्रह्मदेव यादव दशरथ रविदास उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *