
रांची । रांची के नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. आगे भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी.



Jiska message aaya uska bhi nahin aaya
Hemant sir