September 27, 2024

रांची। मांडर थाना क्षेत्र में लगातार हो हो रही छिनताई की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने टीम बनाई थी। ऐसी टीम के तहत पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बताया कि अंतर राज्य छिनताई गिरोह का पुलिस ने भांडा फोड़ दिया है। जिसमें पांच युवकों की गिरफ्तारी हुई है। अवला आलोक राॅव, ओडिसा , करण प्रधान ओडिसा, काली कबाड़ी ओडिसा, अवला धर्म राॅव ओडिसा, अवला तारो ओडिसा को पुलिस में गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो पल्सर मोटरसाइकिल और एक सफेद रंग का अपाची मोटरसाइकिल, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया टांगरबसली के पास से लूट गया पासबुक , 12800 नगद रुपया और हेलमेट जप्त किया है। छापेमारी दल में पुलिस अनि थाना प्रभारी मांडर राहुल, पुलिस अनि अरविंद कुमार, पु अनि रंजीत किशोर आदि शामिल थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का भी लंबाई इतिहास है, नामकुम थाना, मांडर, इकड़ी , चन्हो, रातू में मामले दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *