September 27, 2024

पटना : बिहार में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बुधवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कोलकाता रेप-मर्डर केस जहां एक ओर ममता बनर्जी की सरकार को लेकर घेरा। वहीं, दूसरी ओर जाति आधारित गणना को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ललन ने कहा कि वहां अराजकता का माहौल है। हमें आश्चर्य होता है कि वहां की मुख्यमंत्री खुद महिला हैं। महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ अगर प्रदर्शन हो रहा है तो वो पानी का बौछार करवाती हैं, लाठीचार्ज करवाती हैं।आंसू गैस छुड़वाती हैं।ललन सिंह ने कहा कि वह ये भूल गईं कि इसी के बल पर वो सत्ता में आई थीं, तो जो काम पहले सीपीएम के लोग करते थे, वही काम अब वो कर रही हैं। बता दें कि बीते रोज कोलकाता मर्डर केस को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बुधवार को लाठीचार्ज किया गया था। इसी मामले में ललन सिंह प्रतिक्रिया दे रहे थे। जदयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो चुप रहेगी ही। हमने आपको बताया ना कि जाति आधारित गणना पर जब हम लोगों ने प्रस्ताव रखा तो राहुल राहुल गांधी के मुंह पर टेप लग गया था।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो यही हाल है, सत्ता पाने के लिए कुछ भी समझौता कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *