September 27, 2024

रांची। शैर्य सभागार में दो दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एल. खियांग्ते, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, विशिष्ट अतिथि के रुप में वंदना डाडेल, प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची, अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची एवं अन्य वरीय पदधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण), झारखण्ड, राँची द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण है तथा माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के पहल पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के विशेष प्रयास से यह आयोजन संभव हो सका है। इस आयोजन में संपूर्ण राज्य से महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी एक साथ इस सभागार में जुटे हैं तथा अपने अनुभवों को साझा करने, चुनौतियों का सामना करने एवं महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर विचार विमर्श किया जायेगा। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा बताया गया कि वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में महिलाओं का योगदान मात्र 05 प्रतिशत है। हर शहरी क्षेत्र के थाना में एक महिला लेखक (मुंशी) पदस्थापित किया जायेगा। साथ ही जिले के शहरी थानों में दो से तीन महिला थाना प्रभारी बनाया जायेगा, जिससे महिला शिकायतकर्ता एवं बच्चों को आसानी हो तथा अपनी समस्या बिना हिचकिचाहट के बता सकें। विशिष्ट अतिथि वंदना डाडेल, प्रधान सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची ने झारखण्ड में महिला तस्करी की समस्या को उजागर करते हुये अन्य सामाजिक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा इसके निवारण में महिला पुलिसकर्मियों के योगदान के महत्व का जिक्र किया।मुख्य अतिथि एल. खियांग्ते. मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और महिला नागरिकों के लिए पुलिसिंग को अधिक स्वागत पूर्ण बनाना है। एक महिला पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति से महिलायें अपनी समास्याओं को बिना हिचकिचाहट के साझा करने के लिए प्रोत्साहित हो। महिलाओं को बुनियादी सुविधा एवं कार्य स्थल पर आधारभूत संरचनाओं के लिये झारखण्ड सरकार के द्वारा किये गये अनुशंसा पर प्राथमिकता के आधार पर बजट आवंटन एवं अन्य कार्य किया जायेगा।अंत में संध्या रानी मेहता, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राची द्वारा मुख्य अतिथि / विशिष्ट अतिथि/महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक / उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी / प्रेसमीडिया/ प्रतिभागी गण को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *