September 27, 2024

गढ़वा : जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत खपरो के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सभी को झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने पार्टी के नीति, सिद्धांतों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार पूरे राज्य में बेहतर कार्य कर रही है। झारखंड सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपनाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो में शामिल होने वाले प्रत्येक लोग काफी महत्वपूर्ण हैं। इन सभी लोगों के आने से पार्टी और अधिक मजबूत हो रही है। सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से विनोद राम, अनिल कुमार, उमेश राम, कुलदीप राम, रमेश राम, सतन राम, संजय राम, बाबूलाल राम, शिवलाल राम, छोटेलाल राम, सुभाष राम अब्दुल मनान अंसारी, एकरामुद्दीन अंसारी, मंजर अंसारी, इस्तेखार अंसारी, खलील अंसारी, मफुज आलम, असलम अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, नेसार अंसारी, सुल्तान अंसारी, हसीब अंसारी, अकबर अंसारी, इल्जाम अंसारी, रेयाज अंसारी, एनुअल अंसारी, हशिम अंसारी, तौकीर अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी,
सहित 100 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *