September 28, 2024

सिमडेगा । ठनका गिरने से 3 हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी है जबकि 5 खिलाड़ी वज्रवात से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टूटीकेल पंचायत के झपला में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी हॉकी खिलाड़ी जा रहे थे तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी इसी दौरान बादल के गरजने के बाद ठनका उसी पेड़ पर गिर गया जिस पेड़ के नीचे हॉकी प्लेयर्स बारिश से बचने के लिए खड़े थे। ठनका गिरने से कई प्लेयर्स बुरी तरह झुलस गये वही तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि 5 खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गये। मृतकों की पहचान सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस के रूप में हुई है। जबकि घायल खिलाड़ियों की पहचान क्लेमेंट बागे,जैलेश बागे,सलीम बागे,पतरस बागे और पतिराम बागे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायलों को कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *