September 27, 2024

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी भोला सिंह ने डीएसपी केदारनाथ राम को दिलाई सदस्यता

रांची/चतरा:-चतरा के चर्चित डीएसपी केदारनाथ राम ने भाजपा का दामन थाम लिया है।भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवा निवृत डीएसपी केदारनाथ राम ने भाजपा का दामन थामा है।गौरतलब है कि चतरा में डीएसपी मुख्यालय पद से सेवानिवृत होने के बाद से ही केदारनाथ राम ने समाज सेवा का मन बना लिया था और आज उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी भोला सिंह के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र देकर और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *