रांची। तीसरे चरण के मतदान और झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 मई को होगी। खुंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू जिला शामिल हैं।पहले चरण मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा तीन मई को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री पहले शाम लगभग 4:45 बजे सिंहभूम हैलिपैड से उतरने के बाद सीधे 5:00 बजे टाटा कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। 5:45 बजे सिंहभूम से रांची के लिए रवाना होंगे। 6:35 बजे रांची एयरपोर्ट आयेंगे और सीधे 6:55 बजे राजभवन जायेंगे रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। इस दौरान वे एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम हरमू मारता माता चौक से न्यू मार्केट राजू रोड तक रोड शो में करेंगे।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा।

रांची में रोड शो बाकी जिले में जनसभा:

प्रधानमंत्री रांची में रोड शो करेंगे। इसके बाद चार मई को पलामू और गुमला जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम रहेगा:

बताया जा रहा है कि पिछले बार जब प्रधानमंत्री आये थे तो कोतवाली थाना क्षेत्र में रेडियम रोड के पास प्रधानमंत्री के कार के सामने एक महिला आ गई थी, अफरा तफरी मच गई थी। महिला की गिरफ्तारी और उस वक्त ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया था। इसलिए इस। बार कोई चूक न हो इ के लिए सुरक्षा में लगभग 19 आइपीएस अधिकारी,99 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी साथ संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी भी शामिल रहेंगे। रांची में जैप 1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, जगुआर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, सीआईडी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा,
एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा ,जैप 2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा मोर्चा संभालेंगी। गुमला में आरिफ एकराम, जैप 3 कमांडेंट अंबर लकड़ा,धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, एसीबी एसपी सहदेव साव की जिम्मेदारी । पलामू जिला में वायरलेस एसपी हरविंदर सिंह, होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह,
स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन, रेल धनबाद एसपी मनोज रहेंगे । चाईबासा में रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर, एसीबी एसपी सादिक अनवर रिजवी,जैप दस कमांडेंट पीयूष पांडेय, एहतेशाम वकारिब।

सभी को सुरक्षा से संबंधित सारी जानकारी और दिशा निर्देश दिए गए हैं। रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, आईजी पी कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन सिन्हा, एटीएस ऋषभ झा ,एसटीएफ एसपी प्रियदर्शी आलोक रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम संभवतः कुछ मिनट आगे पीछे हो सकती है :

तीन मई को शाम 4:45 बजे सिंहभूम हैलिपैड से उतरेंगे। 5:00 बजे टाटा कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करते हुए 5:45 बजे रांची लौटेंगे। 6:35 बजे रांची एयरपोर्ट से सीधे 6:55 बजे राजभवन जायेंगे। और चार मई
सुबह लगभग 9:30 बजे राजभवन से सीधे रांची एयरपोर्ट जायेंगे और लगभग 9:50 एयरपोर्ट से पलामू के लिए उड़ान भरेंगे और 11:00 बजे चियांकी एयरपोर्ट से सभा स्थल में जनसभा करने के बाद 11:45 बजे पलामू से लोहरदगा पहुंचेंगे और लगभग 12:45 बजे लोहरदगा में कार्यक्रम होना है। इसके बाद 1:30 बजे लोहरदगा से रांची और फिर यहां से दोपहर लगभग 2:00 बजे रांची से बिहार के दरभंगा जिला के लिए उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हरमू से रातू रोड, राजभवन सभी तरफ बैरिकेडिंग कर दिया गया। ऊंची इमारतों में भी पुलिस तैनात रहेगी। भाजपा के उम्मीदवार से लेकर कार्यकर्ताओं सहित रांची की जनता भी प्रधानमंत्री का रोड शो देखने के लिए, सेल्फी और रिल्स बनाने के लिए मोबाइल के साथ सड़क पर खड़े रहेंगे। वहीं पुलिस की भी इन सब पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *