रांची। बीते 8 जनवरी 2024 को बरियातू थाना क्षेत्र के एक मंदिर में स्थापित भगवान की मुर्ति को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये थे। इस मौके पर रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने सभी से अपील करते हुए उन्हें शांत कराया और कहा कि इस मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति को नये और सुंदर अपने वेतन की राशि स्थापित कराउंगा और ऐसा ही हुआ श्री रामनवमी के दिन नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने अपने परिवार के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने में शामिल हुए। उन्होंने कहा भगवान के लिए जितना हो सका वह किया। लोगों से फिर अपील करता हूं कि सभी के धर्मों का सम्मान करें।

क्या था मामला:

बरियातू थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मन्दिर हाउसिंग कालानी बरियातू में एक साथ चौदह विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। ज्ञात हो कि बीते 8 जनवरी 2024 को असामाजिक तत्वों के द्वारा रात मे जिन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया था उन्हे जयपुर , रांची और मयुरभंज के कारिगरों
के कारीगर द्वारा सफेद संगमरमर और काले ग्रेनाइट की मुर्ति है, नर्मदेश्वर शिव लिंग, सिन्दूरिया सिद्धि विनायक, पार्वती, कार्तिक काले ग्रेनाइट में , वरद श्री हनुमान, कछ्प अवतार, सिंहवाहिनी दुर्गा, राजदरबार सफेद संगमरमर की आदम कद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मन्दिर के पुजारी पं रामदेव पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जुमार नदी से जल यात्रा हुई। शाम को भण्डारा सम्पन्न हुआ। मौके पर आचार्य बालकृष्ण गोविन्द पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अशुतोष पाठक, रजनीश पाठक, मनराज पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, विद्या पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय सहित जय सिंह ,प्रतिमा सिंह, मेघा पाण्डेय, नवीन कुमार सिंह एवं अनेक यजमान थे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *