रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के द्वारा चडरी स्थित कार्यालय में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया था। इस इफ्तार पार्टी के आयोजन में झारखंड संगठन से जुड़े सभी पुलिसकर्मी एवं पुलिस पदाधिकारीगण व समाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर राज्य व देश की खुशहाली और पुलिस कर्मियों की रक्षा और उनके परिवार की खुशी की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर
पुलिस मुख्य रूप से डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, पोस्को के जज असीफ इकबाल, एसीबी एसपी रांची डॉ एहतेशाम वकारिब, एडीशनल एसपी पलामू सादीक रिजवी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री मो महताब आलम, महासचिव अरविंद कुमार, संगठन सचिव अंजनी कुमार,मेजर वन आनन्द राज खलखो,डीएसपी निगरानी परवेज आलम सर्जेंट मेजर, अभिनव पाठक, यातायात थाना प्रभारी लालपुर इम्तियाज, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, डॉ असलम परवेज, सहित कई पुलिस कर्मी एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *