रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को पहली कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। उनके कैबिनेट में फिलहाल मुख्यमंत्री मिलाकर तीन मंत्री अलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता हैं।कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को आहुत करने के फैसले पर मुहर लगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया की तीन प्रस्ताव पारित किया गया है। बजट सत्र 9 फरवरी को विलोपित कर 5 और 6 फरवरी को विशेष सत्र बुलाया गया है। उसी दिन सत्ता पक्ष अपना फ्लोर टेस्ट करेगा। राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। दूसरे दिन अभिभाषण पर वाद विवाद होकर सत्र समाप्त होगा। बता दें कि राज्यपाल की तरफ से दस दिनों के अंदर बहुंत साबित करने का निर्देश सरकार को दिया गया था, जिसे पांच फरवरी को ही पूरा कर लिया जाएगा। राजीव रंजन को महाधिवक्ता होंगे। फिलहाल महागठबंधन की सरकार 47 विधायकों का दावा कर रही है। लेकिन कागज पर हस्ताक्षर 43 विधायकों दिया गया है। झारखंड विधानसभा 81 सीटे हैं और बहुमत साबित करने के लिए सत्ता पक्ष को 41 विधायकों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *