बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर जुबान  फिसल गई है। उन्होंने आज पंचायती राज विभाग के कार्यक्रम में खुद को फालतू मुख्यमंत्री बताया है। इतना कहने का बाद वो खिलखिला कर हंसने लगे। अब सीएम का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  विपक्षी पार्टियां लगातार सीएम तंज कस रही है। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अब जब उन्होंने खुद ही मान लिया है कि वे फालतू मुख्यमंत्री हैं तो इसमें कोई और क्या कर सकता है।

क्या कह दिया सीएम ने….
बता दें कि सीएम नीतीश ने 12 अक्टूबर यानि आज पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग सबसे पहले बिहार में बना था। इसके लिए वर्ल्ड बैंक द्वारा हमें पैसा दिया गया है। इसी दौरान सीएम ने चीफ सेक्रेटरी की जगह चीफ मुख्यमंत्री कह दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। मुख्य सचिव द्वारा उनकी गलती पर ध्यान दिलाया गया। जिसके बाद सीएम ने कह दिया कि ‘मुख्यमंत्री तो हम ही है-फालतू’ और हंसने लगे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *