रांची:

रांची के मेकॉन कॉलोनी में कथित तौर पर युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामनाथ महतो के रूप में की गई है। आरोप कॉलोनी के गार्ड पर लगा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गार्ड ने खटाल बस्ती निवासी रामनाथ महतो की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मेकॉन कंट्रोल रूम के पास जाकर हंगामा किया।

मेकॉन कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
रामनाथ महतो की कथित हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मेकॉन कॉलोनी के कंट्रोल रूम के पास पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि कॉलोनी के गार्ड की पिटाई से रामनाथ महतो की मौत हुई है। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि 9 अक्टूबर को एक दुर्घटना के मामले में गार्ड ने 50 हजार रुपये मांगे थे। इसी को लेकर रामनाथ और गार्ड का विवाद हुआ था।

पैसों के विवाद में गार्ड और मृतक के बीच हुई थी मारपीट!
आरोप है कि गार्ड ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर रामनाथ महतो की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद घायल रामनाथ को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को अस्पता में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *