रांची 

सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड मामले में आज हाईकोर्ट में बहस हुई। दोनों पक्ष की ओऱ से दलीलें पेश की गयीं। दोनों ओऱ की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता समेत छह आरोपियों को नोटिस भेजा है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर का दिन तय किया गया है। आपको बता दें कि रांची में वार्डन सुचित्रा मिश्रा की हत्या 11 मई 2012 को हुई थी। शशिभूषण मेहता को इसमें आरोपी बनाया गया था। कुछ दिनों के बाद शशिभूषण मेहता समेत अन्य आरोपियों को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। इस फैसले से नाराज मृतका के रिश्तेदारों ने हाईकोर्ट में शरण ली थी। 

क्या है पूरा मामला

रांची की रहने वाली सुचित्रा मिश्रा की हत्या 11 मई 2012 को कर दी गयी थी। सुचित्रा की लाश धुर्वा इलाके में डैम के निकट मिली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। उस समय दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि हत्या से एक दिन पहले सुचित्रा अपने परिवार के साथ सर्कस देखने गई थी। लेकिन रास्ते में ही किसी ने उसे बुलाया। इसके बाद सुचित्रा को किसी ने नहीं देखा। काफी तलाश के बाद सुचित्रा का एक चप्पल शहीद मैदान के पास मिला था। इसी के जरिये पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में सुचित्रा की लाश धुर्वा डैम के पास मिली थी। 

विधायक के संपर्क इस तरह आई थी सुचित्रा           

कहा जाता है कि सुचित्रा अपने बच्चों का नामांकन कराने ऑक्सफोर्ड स्कूल पहुंची थी। यह बात वर्ष 2006 की है। स्कूल में ही सुचित्रा और मेहता का परिचय हुआ। इसके बाद दोनों का मेलजोल बढ़ने लगा। किसी न किसी बहाने रोज ही मुलाकात होने लगी। फिर 2007 में मेहता ने सुचित्रा को नौकरी देकर स्कूल के हॉस्टल में वार्डन बना दिया। उस समय सुचित्रा को वेतन के रूप में 22 हजार रुपये मिलते थे। उसे हॉस्टल में एक कमरा भी अलॉट किया गया था। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *