रांची, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल इन तीन जिलों में सोने की पांच नयी खदानों के बारे में मालूम हुआ है। अब खान विभाग इसके बारे में पूरी जानकारी ले रहा है। जानकारी के मुताबिक नये सिरे से इन जगहों पर सोने की गुणवत्ता व भंडारण के लिए अन्वेषण होंगे। इसके बाद गोल्ड माइंस ब्लॉक तैयार किया जायेगा। इसकी जिम्मेवारी झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कॉरपोरेशन लि (जेइएमसीएल) को दी गई है। जेइएमसीएल वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्वेषण का कार्य करेगा।

कहां-कहां मिला है खदान 
 प्रभात खबर अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक तमाड़ प्रखंड के बरोडाटोली में सोना खदान का पता चला है। यह 8.97 वर्ग किमी में है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) ने इसकी जांच करने के बाद सोना खदान की पुष्टि की है। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड में 2.40 वर्ग किमी क्षेत्र में पोंडेपाइ सोना खदान का पता चला है। इसके अलावा अड़की प्रखंड के जोजेबेरा उलिहुरांग में भी 12.03 वर्ग किमी क्षेत्र में सोने के खदान का पता चला है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में हुरुंगडाह सोना खदान की पुष्टि भी की गयी है। इसका क्षेत्रफल 2.55 वर्ग किमी है। सरायकेला-खरसावां में ही हेबेन सोना खदान की पुष्टि भी जीएसआइ ने की है। हालांकि अभी इसकी और गहराई से पड़ताल की जायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *