रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में लगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर को हटाने पर राजनीति गरमा गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे मुख्यमंत्री और आदिवासियों का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इसे सरकार, मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति दुर्भावना पूर्ण कृत्य करार देते हुए उसकी निंदा की है। 

सभी अखबारों में प्रमुखता से छपी थी खबर
झामुमो नेता विनोद पांडेय ने सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी प्रमुख अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर चाहे राजभवन के इशारे पर हटाई गई हो या इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों का हाथ हो, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सवाल केवल मुख्यमंत्री का नहीं है बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यह बर्दाश्त नहीं करेगा। यह अस्मिता पर हमला है। 

कार्यक्रम के बाद लगा दी गई सीएम की तस्वीर
मामला दरअसल 1 अक्टूबर का है। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में भारत स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल के आने से पहले राजभवन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मुख्यमंत्री की तस्वीरें हटवा दी गई। बाद में दोबारा लगा दी गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *