झारखंड में अभी मानसून पूरे तरीके से एक्टिव चल रहा है। राजधानी रांची सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी है। इस बारिश से कई इलाकों का हाल बेहाल है। जनजीवन अस्तवस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों पर तालाब सा बन गया है। मेन रोड, बारियातू, रातू रोड सहित विभिन्न इलाके की सड़कें लगभग डूब गई हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण हो रही बारिश
बता दें कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिख रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई जिले में बारिश लगातार जारी है। अगले 24 घंटे तक इसके और प्रभावी होने की उम्मीद है। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज तो कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। 

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
राज्य के साहिबगंज,धनबाद,बोकारो,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गोड्डा,दुमका,पाकुड़,जामताड़ा,रामगढ़,रांची और खूंटी जिले में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

श्रेय- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *