मानसून सक्रिय होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से खेतों में भी कुछ हद तक हरियाली आ गई है। सोमवार की सुबह से मौसम सामान्य है, धूप खिली है। लेकिन मौसम पुर्वानुमान के अनुसार झारखंड में फिर 12 सितंबर यानि मंगलवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक बने निम्न दबाव के छत्तीसगढ़ तक कायम होने का असर पड़ेगा। 12 से लेकर 15 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश के अनुमान हैं। दरअसल मानसून ट्रफ भी झारखंड से गुजर रहा है। यह टर्फ देश के पश्चिमी भाग स्थित जैसलमेर, कोटा, सिद्धि, जमशेदपुर, दीघा होते मध्य खाड़ी से लेकर उत्तर पूर्व तक कायम है। इससे पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ेगा। 

विभाग ने किया अलर्ट 
कल से अगर बारिश हुई तो यह उम्मीद है कि राज्य में मानसून में कम हुई बारिश की भरपाई हो जायेगी। राज्य में मानसून सामान्य से कम 33 फीसदी है। रांची में इसकी कमी 38 फीसदी तक है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उन इलाकों को लेकर सतर्क किया है जहां बारिश नहीं हुई, धूप के बाद बारिश हो रही है उन इलाकों में वज्रपात की भारी आशंका है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *