एंबुलेंस पर सवार सभी 6 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकलने में पुलिस को मिली सफलता

अस्पताल में दो की मौत , एक की अधिकारिक पुष्टि नहीं

रामगढ़: जहर खाई महिला सहित उसके घर वालों को हजारीबाग से रांची रिम्स ले जा रहा एक एंबुलेंस शुक्रवार को कुजू ओपी क्षेत्र के कोरिया घाटी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया। इस घटना में एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जहर खाई महिला जिसे ऑक्सीजन के साथ रांची ले जाया जा रहा था सहित उसके अन्य पांच रिश्तेदार भी एंबुलेंस में बुरी तरह से फंस गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुज्जू ओपी प्रभारी विनय कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सुमित पांडे, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस में पड़े विषपान महिला सहित तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। परंतु एंबुलेंस चालक वह अगले सीट पर बैठे एक अन्य व्यक्ति लहूलुहान गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे। एंबुलेंस के दोनों गेट को तोड़कर उन्हें भी बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों पर लात कर रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। जहां तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना में यह सभी हुए हैं घायल. सड़क दुर्घटना में शांति देवी 50 वर्ष पति कैलाश गंझू, कोरचा चतरा जिला निवासी, जिरवा देवी पति भुवनेश्वर सिंह भोक्ता, सूरज सिंह भोक्ता पिता बुधन सिंह भोक्ता, भुवनेश्वर सिंह भोक्ता, पिता भदौरी सिंह भोक्ता तथा एंबुलेंस चालक मदन पंडित बुरी तरह घायल हुए हैं।बताया जाता है कि रांची पहुंचने पर जहर खाई महिला जिरवा देवी पति भुवनेश्वर सिंह भोक्ता तथा एंबुलेंस चालक मदन पंडित की मौत हो गई। हालांकि एंबुलेंस चालक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन जिस वाहन से रांची भेजा गया था, उसके चालक के अनुसार एंबुलेंस चालक की भी मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *