Noida : जिले में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को देखते हुए एक महिला सुरक्षा पुलिस टीम (Women’s Security Police Team) मौजूद है, जो महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को कम करने के प्रयास लगातार काम कर रही हैं, लेकिन प्रयासों को विफल करने में बदमाश हर वक्त कामयाब होते जा रहे हैं। मनचलों को ना पुलिस का डर है ना प्रशासन का बचा है। बिना किसी डर से महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्रता करते नजर आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में मनचलों की गंदी हरकत

एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे है। वहां से वो लड़कियां गुजर रही है। बाइक सवार मनचलों ने लड़कियों के साथ जो किया, वो बेहद शर्मनाक है। बाइक पर सवार युवकों ने राह चलती लड़की को बेड टच किया। युवती कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मनचलों की तलाश शुरू की

यह वीडियो महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो पर पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है। शांत और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *