रांची। गुरुवार को आप पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रांची पहुंचें। यहां से दोनों मुख्यमंत्री रेडिशन ब्लू के लिए रवाना हो गए। बता दें शुक्रवार 2 जून को मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिन के 2 बजे, मुख्यमंत्री आवास परिसर में संयुक्त रूप से पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे। जब तीनों मुख्यमंत्रियों के बीच मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है, ऐसे में इसके बड़े सियासी मायने हो सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर लाए गए अध्यादेश पर चर्चा:

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र की सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली-झारखंड में ईडी और आईटी की हाल की कार्रवाइयों और 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन दोनों ही अलग-अलग मसलों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं।

7 फरवरी को दोनों मिले थे

बीते 7 फरवरी को केजरीवाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई थी। हेमंत सोरेन ने कहा था कि मुलाकात के दौरान झारखंड और दिल्ली से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई है। फरवरी के बाद दोनों राज्यों में ईडी और आईटी की कार्रवाई में कई नए पन्ने जुड़े हैं। इसे लेकर केजरीवाल और हेमंत दोनों केंद्र की सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। दूसरी और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी विपक्षी एकजुटता के लिए अलग-अलग स्तरों पर कोशिश हो रही है। केजरीवाल सरकार की ही तर्ज पर सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की पहल की है। राज्य में चुने गए स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ है। 12 जून को सभी विपक्षियों का जामवाड़ा पटना में होगा यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट होगी और आगे की रणनीति तैयार होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *