जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पीछे मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेन छिनतई के मामले में गिरफ्तार एक बदमाश ने बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। घायल बदमाश को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोने के जेवर बरामद करने पहुंची थी टीम

पुलिस के अनुसार सोमवार को हुई चेन छिनतई की घटना के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि छीने गए सोने के जेवर सूर्य मंदिर के पीछे जंगल क्षेत्र में छिपाए गए हैं। इसी सूचना पर मंगलवार तड़के पुलिस टीम दोनों को लेकर बरामदगी के लिए पहुंची थी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

बरामदगी के दौरान एक आरोपित ने मौका पाकर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। धक्का-मुक्की में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

हथियार बरामद, जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *