चैनपुर(पलामू): चैनपर थाना क्षेत्र में बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मवेशियों को बरामद किया एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर कुर्बानी के उद्देश्य से मवेशियों को ले जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गयी। तस्कर को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तस्कर की पहचान महताब कुरैशी 28 वर्ष, पिता सलीम कुरैशी, मदरसा रोड शाहपुर के रूप में हुई है। डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार को करीब 1.10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि न्यू मुहल्ला निमियां आहरा होते हुए कुर्बानी के उद्देश्य से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए चैनपुर थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची, जहां महताब कुरैशी को 18 मवेशियों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने 18 मवेशियों को जप्त कर लिया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर कांड संख्या 126/26 दिनांक 26.05.2026 दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापामारी दल में चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *