बेंगलुरु । इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार को टेकऑफ के दौरान अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देख विमान में सवार लोगों को हाथ-पांव फूल गए। ऐसे में विमान को तुरंत रोका गया और उसके इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। दरअसल, बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान के अंदर धुआं नजर आया। इसके चलते ही स्थिति को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी कदम उठाया। यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन्स ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा, “’26 मई 2026 को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E 6017 रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत इमरजेंसी इवैक्यूएशन किया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से बताया गया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है, जो जल्द ही रवाना होगी। इंतजार के दौरान यात्रियों को रिफ्रेशमेंट भी दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। एयरलाइन्स ने कहा कि कंपनी के लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। धुआं उठने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर किसी बड़ी तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस घटना को लेकर एयरपोर्ट और एविएशन से जुड़े अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, और इसका असल कारण फाइनल कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *