
पलामू । पलामू के पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को एसपी कपिल चौधरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरोप है कि थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना किया. वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना प्रभारी कई आदेशों का उल्लंघन कर रहे है. इसी सूचना के आधार पर जांच कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार, डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच करवाई गई. जांच रिपोर्ट के बाद ही थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को निलंबित कर दिया गया. फिलहाल पाटन थाने में एक सब इंस्पेक्टर को थाना का प्रभार संभालने को दिया गया है. एसपी कपिल ने निलंबन की पुष्टि की और कहा कि डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है. एसपी की पलामू में पदभार ग्रहण करने के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. शशिशेखर पांडेय, पिछले डेढ़ साल से पाटन में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे. इससे पहले वह हरिहरगंज थाना में जेएसआई थे और 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर है. 2024 में उनकी पलामू में तैनाती हुई थी. एसपी लगातार पलामू में आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए कार्य कर रहे हैं. लोगों के साथ बेहतर संवाद के लिए वहां की पुलिस ने संवाद कार्यक्रम की शुरूआत किया है।


