धनबाद। नेशनल हाईवे-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 10 बीटी 2693 पर सवार दो युवक लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *