हजारीबाग । रविवार देर रात चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ। घाटी के ढलान पर अनियंत्रित होकर एक के बाद एक लगभग 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर मलबा और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण घंटों तक आवागमन ठप रहा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी रही। प्राथमिक दृष्टि में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और सड़क से जाम हटाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *