कैरो-लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे निवासी भाजपा के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह पूर्व प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि लखन उरांव के भतीजा दिलीप उरांव के 6 वर्षीय पुत्र आरबी उरांव का गांव के बगल स्थित बक्सी डोभा में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में 10 मई रविवार दोपहर बाद उस समय मातम छा गया जब बालक का शव डोभा से खोजकर निकाला गया। बच्चे का शव को देखकर सभी की आंखे नम हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक बच्चे की माता सोनी कुमारी ने लिखित आवेदन देकर कैरो थाना पुलिस को बतलाई की मेरा बेटा सुबह में बिना किसी को कुछ बतलाए घर से निकला था काफी समय बीत जाने पर हमलोग बच्चे की खोजबीन सुरु किये इसी क्रम में देखा कि घर से कुछ दूरी पर स्थित बक्सी डोभा के मेढ़ में बच्चे का कपड़ा है। हमलोगों को डोभा में डूबने के अंदेशा हुआ तो कुछ लोग डोभा में घुसकर खोजना सुरु किये तो बच्चे का शव मिला।उन्होंने कहा कि मेरा पुत्र नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चला गया जिसके कारण पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर कैरो थाना एसआई अमित कुमार मुर्मू,एएसआई जमशेद खान कैरो थाना पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक करवाई करते हुए शव को पोस्टमास्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजने की बात कही।घटना पर पूर्व मुखिया विजय कुमार एक्का,मुखिया सुमित्रा उरांव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव,सामाजिक कार्यकर्ता किशोर उरांव,सुरज मोहन साहु,राजेंद्र महतो,विशेश्वर प्रसाद दीन,बाबूलाल उरांव,समेत अनेकों ग्रामीणों ने घटित घटना पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *