गढ़वा । जिले के रांका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मछली पकड़ने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश सिंह के रूप में हुई है, जो झुमीलवा टोला (बिश्रामपुर क्षेत्र) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह घर से मछली पकड़ने का जाल लेकर डैम पर गया था। जानकारी के अनुसार, सुरेश सिंह ने डैम में जाल डाला था, लेकिन जब वह जाल खींचने लगा तो वह पानी के अंदर किसी जगह फंस गया। जाल को छुड़ाने के लिए वह खुद पानी के अंदर उतर गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसी जाल में उलझ गया जिसमें मछलियां फंसती थीं। पानी के अंदर ही वह छटपटाता रहा और काफी देर बाद उसकी मौत हो गई। साथ गए व्यक्ति ने घटना की जानकारी गांव में दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण डैम पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बावजूद शव नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अब राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद से शव की तलाश की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *