
रांची। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया कि टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रात्रि में सिपाही नदी के किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास अभिजीत तिवारी की हत्या से संबंधित घटना के संबंध में अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची अमर पांडेय के नेतृत्व में पुनि सह थाना प्रभारी, टाटीसिल्वे, रॉची, पुनि-सह-थाना प्रभारी, नामकुम एवं टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सषस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी आसूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भदन किया गया है। घटना में शामिल अपराधकर्मियों को चिन्हित करने एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के क्रम में 04 अपराधकर्मियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से तीन अप्राथमिकी अभियुक्त 1. विशाल राम, 2. सन्नी मिंज एवं 3. आकाश सुजय बेक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उक्त अप्राथमिकी अभियुक्तो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। जिसमें तीनों के द्वारा अपने-अपने बयान में बताया गया है कि नामकुम थाना क्षेत्र में जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब के सेवन के दौरान रात्रि में अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू उक्त ग्राउंड में आया, तथा अपने पूर्व परिचित आकाश सुजय बेक से जबरदस्ती शराब एवं बीयर मांगने लगा। सुजय के द्वारा शराब नहीं दिये जाने के कारण उसके साथ मृतक अभिजीत तिवारी के द्वारा मारपीट किया जाने लगा तथा शराब की बोतलों को पैर से गिराकर नष्ट किया जाने लगा। साथ ही जबरन शराब की बोलत छीन कर पीने लगा तथा पूर्व के वर्ष में हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए अभिजीत तिवारी के द्वारा सुजय को धमकी दी जाने लगी, जिसके उपरांत पूर्व से उक्त मैदान सुजय एवं उसके साथ उपस्थित 03 लड़को के द्वारा अभिजीत तिवारी के साथ भी मारपीट की जाने लगी तथा उनलोगों के द्वारा अभिजीत तिवारी को जमीन पर पटक कर उसका गर्दन दबा दिया, जिसके परिमाणस्वरूप दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात् साक्ष्य छिपाने के नियत से ये लोग दो स्कूटी के माध्यम से मृतक अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू को स्कूटी के बीच में बैठाकर सिपाही पुल के पास मिलिट्री डेयरी फार्म, आरागेट स्थित ग्राउंड में शव को फेंक कर भाग गये। फरार युवक की तलाश जारी है।

बरामद सामान का विवरण:
स्कूटी होंडा एक्टिवा आई संख्या-JH01BF 8137, एनड्रॉयड मोबाईल-03
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम:
अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची, पुनि हंसे उराँव – पुनि सह-थाना प्रभारी, टाटीसिलवे, पुनि राम नारायण – पुनि सह-थाना प्रभारी, नामकुम, पुअनि चुडामणी टूडू, टाटीसिलवे थाना, पुअनि अनिमानंद रोशन टोप्पो, टाटीसिलवे थाना, म पुअनि श्वेता कुमारी, टाटीसिलवे थाना, पुअनि संजय कुमार साव, टाटीसिलवे थाना,पुअनि जयदेव सराक, नामकुम थाना, पुअनि शशि रंजन कुमार, नामकुम थाना शामिल थे।

