
रांची । सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई , जिसमें व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और फिर जायजा लिया, वहीं मौके पर भी पुलिस पहुंच गई और घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है । घायल की पहचान भार्गव सिंह के रूप में हुई है और वही गोली मारने वाले की पहचान विजय के रूप में की जा रही है, जो कांके थाना क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाला है। भार्गव का एक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह बता रहा है कि रातू थाना क्षेत्र में कोई एक जमीन है उसी जमीन को लेकर विजय के बीच में बहस हुई थी , जिसमें विजय ने जान मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है पूछता जारी है। वहीं एक तरफ बढ़ते अपराध को देखते हुए राजनीतिक सर गर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा के रांची लोकसभा सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है और पुलिस प्रशासन का डर और खौफ अपराधियों में नहीं रहा, अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एक-एक थाना में 3 साल 5 साल से अधिक समय तक सिपाही, हवलदार, दरोगा, मुंशी जमे हुए हैं इन सबकी जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि सिर्फ अपराधी पकड़ कर जेल भेजने से नहीं होगा बल्कि अपराध को कम कैसे करना इस पर जोर देना होगा।


