रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सूरज की तपिश और भीषण हीटवेव (लू) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार बढ़ते पारे और मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. स्कूल प्रशासन ने लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूल के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है. नए समय के मुताबिक, सुबह से 11:30 और 12:00 बजे तक चलेंगी कक्षाएं. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी. जबकि, 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी. बता दें कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों को हो रही परेशानी और हीट वेव के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है. विभाग द्वारा जारी की गई नई टाइम टेबल 21 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार से लागू हो जाएगी. शिक्षा विभाग ने ये फैसला छात्रों के सेहत को ध्यान में रखकर लिया है. स्कूल प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *