
कुंदा (चतरा): कुंदा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिला अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव में अवैध रूप से अफीम छिपाकर रखा गया है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की,इस दौरान अनगड़ा गांव निवासी सुधीर गंझू (पिता – चन्द्रदेव गंझू) को गिरफ्तार किया गया,तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गिला अफीम बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। इस संबंध में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


