पलामू जिले में एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है. आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन को टांगी से काटकर हत्या कर दी. फिर बाद में खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद कर लिया है और पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है. यह घटना पलामू सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़ियां के इलाके की है. दरअसल, ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह का रविवार रात अपनी बहन खुशबू कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद में बिट्टू कुमार सिंह ने घर में रखे टांगी से खुशबू को काट डाला. घटना के बाद वह घर से फरार हो गया. इस बीच सोमवार सुबह बिट्टू कुमार सिंह का रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ है. खुशबू अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी और रविवार को दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आपसी प्रेम संबंध में हुए विवाद में यह घटना हुई है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को बरामद किया है. पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बिट्टू कुमार ने कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं सूचना मौके पर पहुंच गए है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *