
रांची। साक्षी जमुआर, सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी कांके राँची ने पत्रकारों को बताया कि राँची जिला अंतर्गत कांके थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की हत्या से संबंधित एक सूचना प्राप्त हुआ। प्राप्त सूचना का सत्यापन कर छानबीन प्रारम्भ किया गया। प्राप्त साक्ष्य ऑगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में इस घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हुआ है।महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी ने वर्ष 2022 के दौरान एक बच्ची को अपने साथ रखकर उसकी देखरेख एवं भरण पोषण करने की बात बोलकर बुढ़मू थाना क्षेत्र से उनके परिजनो के पास से लाई थी। समय के साथ बच्ची के परिवार के साथ आर्थिक एवं अन्य कारणों से विवाद उत्पन्न हुआ। इसी क्रम में महिला एवं उसके सहयोगी (भाई) द्वारा बच्ची को घर में बंधक बनाकर रखने तथा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का साक्ष्य का प्राप्त हुआ। 10. 04. 2026-11.04.2026 की रात्रि में आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से बच्ची को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देते हुये निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने एवं घटना को सामान्य मृत्यु दर्शाने का प्रयास किया। इसके अंतर्गत शव को विभिन्न अस्पतालो पर ले जाकर स्थिति को भ्रामक बनाने की कोशिश की गई। पुलिस के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। काण्ड में हत्या के दौरान प्रयुक्त किये गये सामानो को भी बरामद किया गया है। घटना में संलिप्त 1. सुषमा कुमारी 2. प्रदीप बारला 3. संतोष कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने किया बरामद :
सफेद रंग का मारूती Swift Dzire सुजुकी कार, एम०आई० कम्पनी का काला रंग का मोबाईल, भीभो कम्पनी का आसमानी रंग का टच स्क्रीन मोबाईल,नोकिया कम्पनी का काले रंग का की-पैड मोबाईल, हत्या करने में प्रयुक्त किया गया कैंची, पिलास, लाठी, रस्सी एवं Adhesive Tape,
छापामारी दल : साक्षी जमुआर, सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी कांके राँची, (मु०) प्रथम, राँची 2. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पु०उपा० 3. पु०नि० कुणाल कुमार, कांके थाना राँची, 4. पु०अ०नि० नवीन शर्मा, थाना प्रभारी बुढ़मू रॉची, 5. पु०अ०नि० मो० कफिल अहमद, कांके थाना,6. पु०अ०नि० सतीश कुमार, कांके थाना, 7. पु०अ०नि० गंगाधर सिंह, कांके थाना आदि शामिल थे।


