रांची । बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली स्थित पागला बाबा परिसर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. परिसर के एक बड़े पेड़ पर युवक और युवती का शव लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बुंडू थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू की. समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी.ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ काफी ऊंचा है, ऐसे में युवक और युवती दोनों का उस पर चढ़ना सवाल खड़े करता है. इसी वजह से लोगों ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शवों को पेड़ से लटकाया गया हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *