रांची । राजधानी रांची में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुदाली से काटकर हत्या कर दी है. यह पूरा मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के हाराटांड़ का है जहां बेटे ने पैसों के विवाद में पिता की निर्मम हत्या कर दी है. मृतक का नाम गोविंद साहू बताया जा रहा है जबकि आरोपी बेटे का नाम कमल साहू है. जानकारी के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता पर कुदाली से हमला किया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एयरपोर्ट थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया. घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया है. वहीं, मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला देर रात का है. मृतक के परिजनों से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है जिसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *