• रांची। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि रांची में अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं का उपभेद किया गया है। लोअर बाजार थाना कांड सं0-58/2026 – 06.04.2026 धारा 303(2) बी०एन०एस० । यह कांड वादी स्वेद अब्दुल साकिल के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध वादी के पार्किंग से बादी का मोटर साईकिल रजि० नं0- बीआर01 बी डबल्यू-2855 की चोरी करने के आरोप में प्रतिवेदित कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया फुटेज के आधार पर संदिग्ध जिशान कुरैशी कुरैशी मोहल्ला जामा मस्जिद कांटाटोली थाना लोअर बाजार को गिरफ्तार किया गया इसके निशानदेही पर कांड में चोरी किया गया मोटर साईकिल बुंडू ओवर ब्रिज के पास से चोरी किया गया मोटर साईकिल को बरामद किया।
    चेन छीनताई
    वहीं दूसरी घटना कांटाटोली चौक से बहु बजार जाने वाले रास्ते पर एक महिला के साथ चैन छिनतई की घटना हुई है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानिय लोगो एवं पीसीआर के सहयोग से अपराधकर्मी जावेद अंसारी टिकरा टुस्गुरु मुहल्ला नियर रेलवे स्टेश थाना ईटकी जिला राँची को गिरफ्तार किया गया । छिनतई किया गया चैन, मोटर साईकिल रजि० नं0- जेएच01एफ एल -2613 एवं मोबाईल बरामद किया गया। छापामारी दल में शामिलः पुनि सह थाना प्रभारी, लव कुमार सिंह, पुअनि संतोष कुमार रजक, पुअनि रवि कुमार वर्मा, पुअनि संदीप कुमार मोदी, सअनि श्यामजी शर्मा शामिल थे। ज्वेलर्स में लूटपाट का खुलासा तीन गिरफ्तार रांची। बरियातु थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना हुयी है। छापामारी टीम का गठन किया गया एवं छापामारी प्रारंभ की गयी। छापामारी के कम में पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरियातु एवं सदर तथा अन्य पदाधिकारी एवं तकनिकी शाखा प्रभारी के संयुक्त प्रयास से घटना में संलिप्त तीनों अपराधियों को लूट के सारे सामान, घटना में प्रयोग किये गये दोनो बाईक एवं घटना में प्रयुक्त हथियार गोली को बरामद किया गया।

बरामदगीः टीवीएस राईडर मोटरसाईकिल सं०-जेएच 10 सीएम 2392, पल्सर 125 सी.सी मोटरसाईकिल सं०- बीआर46 टी 7371, मोबाईल फोन-05 पीस, सोना दुकान से लूटा हुआ सारा सोना/चाँदी, एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, चार जिन्दा कारतुस,

गिरफ्तार व्यक्तियों की सूची-

आशुतोष कुमार ग्राम सिहोडी पोस्ट-सिरसियाथाना-मुफसिल जिला-गिरीडीह, महेश कुमार वर्मा ग्राम-चचधरा पोस्ट जेरूवाडीह थाना-जामुआ जिला-गिरीडीह, मो० सिराज अंसारी तितरिया टोला, पहाडपुरा थाना-झाझा जिला-जमुई बिहार शामिल थे।

छापामारी दल के सदस्य

पुलिस उपाधीक्षक सदर रॉची संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी बरियातु थाना मनोज कुमार शामिल थे।

*नामकुम थाना क्षेत्र में ब्राउन सुगर की मामले में तीन गिरफ्तार
*

घटना का सारांशः- 07.04.2026 को रात्री में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को आसूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्र अन्र्तगत हाईटेंशन मैदान में पॉवरग्रीड के सामने कुछ युवकों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।उक्त आसूचना की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में नामकुम स्थित हाईटेंशन मैदान में प्रवेश करने पर देखा गया कि पॉवरग्रीड के सामने खाली मैदान में एक ब्लू रंग का आई-10 कार तथा उसके बगल में एक स्कूटी तथा एक मोटरसाईकिल खड़ी है। कुछ व्यक्ति कार में संदिग्ध हालत में बैठे हुए पाये गये, निरीक्षण के क्रम में कार में बैठे तीनों युवक पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम-पता 1. रमीज राज, 2. मो० अब्दुल, 3. मो० जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि बताया। उक्त व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर 03 पुड़िया ब्राउन शुगर मादक पदार्थ जिसका वजन कुल 6.4 ग्राम, तीन मोबाईल फोन, 4000/- रूपये, ब्लू रंग की आई-10 कार रजि०नं०-JH10R-9385, स्कूटी-1 रजिस्ट्रेशन नं0-JH0IFF-9513, पल्सर मोटरसाईकिल एन०एस०-160 रजिस्ट्रेशन नं०- JH0IEV-2343 को बरामद किया गया। बरामद किये गये मादक पदार्थ के संबंध वैध कागजात की मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा बरामद रूपया के संबंध में ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त रकम होना बतलाया गया। तत्पश्चात् उक्त बरामद सामान को विधिवत जप्त किया गया तथा तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उसके द्वारा अत्यधिक मुनाफा कमाने की उद्देश्य से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के कारोबार संगठित गिरोह बनाकर करते है। उक्त संपूर्ण घटना के संबंध में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम के स्वकथन के आधार पर नामकुम थाना कांड संख्या-91/26 दिनाक 08.04.26, धारा-111(2) (b)/ 111(3)/111(4) BNS एवं धारा-21(b)/22/29 NDPS Act. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। इस गिरोह में शामिल व चिन्हित व्यक्तियों के विरूद्ध सघन छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

  1. रमीज राज, उम्र 27 वर्ष पिता-अब्दुल गनी, पता-गढ़ाटोली गौसनगर थाना सदर, जिला-रांची,
  2. मो० अब्दुल, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता मो० अज्जु, पता-गढ़ाटोली गौसनगर, थाना-सदर, जिला-रांची,
  3. मो० जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-खलील कुरैशी, पता-गुदरी कुरैशी मुहल्ला, थाना-लोअरबाजार, जिला-रांची
    गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास:-
  4. मो० अब्दुल, पिता-मो० अज्जु, पता-गढ़ाटोली गौसनगर, धाना सदर, जिला-रांची-

टाटीसिलवे थाना कांड संख्या-80/22, धारा-392 भा०द०वि०।

2 मो० जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि, पिता-खलील कुरैशी, पता-गुदरी कुरैशी मुहल्ला, थाना-लोअरबाजार, जिला-रांची- लोअर बाजार थाना कांड संख्या-178/23, धारा-414/34 भा०द०वि० एवं 12 (1)/12 (II)/13 झारखंड गोवंशीय पशुवध प्रतिषेध अधि० धारा-11 पशु क्रूरता अधिनियम।

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-

  1. ब्राउन सुगर-करीब 6.4 ग्राम
  2. Android मोबाईल फोन-03
  3. ब्लू रंग की आई-10 कार रजि०नं०-JH10R-9385,
  4. स्कूटी-1 रजिस्ट्रेशन नं0-JH01FF-9513,
  5. पल्सर मोटरसाईकिल (एन०एस०-160) रजिस्ट्रेशन नं0-JH0IEV-2343
  6. नकद 4000/- रूपया

छापामारी दल के सदस्यः-

  1. अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची. रामनारायण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम, रांची, पु०अ०नि०, जयदेव कुमार सराक, नामकुम थाना, रांची, स०अ०नि०, सत्येन्द्र सिंह, नामकुम थाना, रांची, स०अ०नि०, जयप्रकाश कुमार, नामकुम थाना, रांची,
    स०अ०नि०, उज्जवल सिंह, नामकुम थाना, रांची, अंगरक्षक एवं सशस्त्र बल, नामकुम थाना, सभी जिला-राँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *