
प्रतापपुर BDO होश में आओ, गरीबों को लूटना बंद करो”के लगे नारे…..
@Banty Kumar
प्रतापपुर, चतरा । प्रतापपुर प्रखंड में मनरेगा,पेंशन व वित्त में घुसखोरी को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडेय के विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया।इस विरोध मार्च व पुतला दहन पूर्व कॉग्रेस युवा जिला अध्यक्ष मोतीलाल पासवान के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान मोतीलाल पासवान ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ प्रखंड कार्यालय मार्ग होते हुए मुख्य चौक तक निकाला।इस दौरान उन्होने ने प्रतापपुर बीडीओ घुसखोर है,मनरेगा,वित्त व पेंशन में घुस लेना बंद करो,प्रतापपुर बीडीओ व अन्य कर्मी होश में आओ,मजदुरो के साथ अन्याय बंद करो,बीडीओ मुर्दाबाद समेत अन्य कई विरोधी नारे लगाया।इसके उपरांत मुख्य चौक पर बीडीओ अभिषेक पांडेय का पुतला दहन किया गया।इस संबंध में विरोध मार्च का नेतृत्व मोतीलाल पासवान ने बताया की प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व ब्लॉक के अन्य कर्मीयो के द्वारा मनरेगा मजदुरो,आवास लाभुक व पेंशनधारियो का दोहन किया जा रहा है मनरेगा योजना व पेंशन करने में बीडीओ के द्वारा पैसा उगाही किया जा रहा है मनरेगा में प्रत्येक डिमांड पर 2 हजार एवं पेंशन में एक हजार रूपये की उगाही किया जा रहा है पैसा नही देने वाले को सरकारी योजना से वंचित किया जाता है मनरेगा में पैसा उगाही करने के बाद भी मनरेगा मजदुरो को भुगतान नही किया जाता है इसके अलावे आवास में भी वसूली किया जाता है ब्लॉक में बढ़ते कमिशन व घुसखोरी को लेकर जिला को सूचना दिये है लेकिन जिला के द्वारा बीडीओ पर कोई कारवाई नही किया गया है थकहार हारकर हमलोग बीडीओ के कमिशनखोरी के विरूद्ध विरोध मार्च निकालकर बीडीओ का पुतल दहन किया गया है अगर ब्लॉक में घुसखोरी पर लगाम नही लगा तो हम जिला में वृह्द पैमाने पर विरोध व पुतला दहन किया जाएगा।मालूम हो की प्रतापपुर प्रखंड के सभी पंचायतो में मनरेगा योजना में हमेशा अनिमियिता को लेकर शिकायत किया गया है वही बीडीओ अभिषेक पान्डेय अपने कार्यशैली को लेकर पिछले कई माह से चर्चा में है सरकारी कार्य दिवस के दिन भी प्रखंड कार्यालय में नही उपस्थित होते है।


